आयोजन का विवरण

आजीवन सदस्यता तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भोगल में सम्पन्न बैठक

दिनाँक: 21/10/2018

आज दिनांक 21/10/18 को एक मीटिंग श्री सुंदरलाल शास्त्री के निवास स्थान भोगल नई दिल्ली में संपन हुई इसमें निमिन लिखित विषयों पर चर्चा हुई :
1) राजराजेश्वरी मंदिर से समन्धित सम्पर्क स्थापित करने के लिए निम्न लिखित व्यक्तियों को अधिकृत किया गया :-
* श्री नीलम भट्ट
* श्री मोहन लाल शास्त्री
* श्री सुन्दर लाल शास्त्री
* श्री भास्कर नंद नौटियाल
* श्री डॉ विजय कुमार नौटियाल

2) रजिस्ट्रेशन को पुनः करवाने के लिए चर्चा हुई तथा इसमें श्री विजय कुमार नौटियाल को ज़िम्मेदारी दी गयी । पंजीकरण होने के पश्चात् मंदिर में चंदा एकत्रित करने तथा आजीवन सदस्य नियुक्त करने का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा ।

3) मंदिर में सेवक की नियुक्ति पर चर्चा की गयी । यह निर्णय किया गया की कुछ सक्रिय सदस्यों के सहयोग से
अस्थाई रूप में सेवक की नियुक्ति तुरंत की जाए जो की मन्दिर की नित्य देखभाल , धूप दीप का प्रबन्ध करे ।

4) ग्रूप की एक मीटिंग *जून* 8 से 12 दिनांक को गाँव में होगी । नियत तारीख़ आगामी मीटिंग में निर्धारित की जाएगी । इसमें पुजारी की नियुक्ति तथा अब तक के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

5) मोटर रोड के विषय पर यह निर्णय लिया गया । ग्रूप के कुछ सक्रिय सदस्य देहरादून में समन्धित कार्यालय में सम्पर्क स्थापित करेंगे ।

6) ग्रूप की अगली मीटिंग दिनांक 31/03/2019 (रविवार) को होनी निश्चित हुई है। यह मीटिंग भोगल में ही होगी ।

7) आजीवन सदस्य नियुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया । आजीवन सदस्य 21000/- सदस्यता शुल्क होगा । सदस्यता अभियान तथा दान प्राप्ति अभियान शीघ्र ही शुरू किया जाएगा । दानराशि 5100 से ऊपर के दान दाताओ का नाम फ़्लेक्स बोर्ड पर अंकित किया जाएगा । 5100 रू से कम राशि वालों को प्राप्ति रसीद दी जाएगी ।

8) आजीवन सदस्यता के लिए यदि कोई अन्य व्यक्ति जुड़ना चाहे तो अपनी सहमति दे सकते है । आजीवन सदस्यता शुल्क कम से कम रू 21000/- (एक बार ) होगी । अधिकतम सीमा श्रधानुसार ज़्यादा भी दे सकते है।


आयोजन गेलरी





Translate »