आयोजन का विवरण

नवरात्रि के प्रवंधन तथा व्यवस्था पर विचार

दिनाँक: 07/03/2020

दिनाँक 7 मार्च 2020 को माँ राज राजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक चूलागढ़ मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गए :-
1) नवरात्रि (25 मार्च से 2 अप्रैल) के प्रवंधन तथा व्यवस्था पर विचार किया गया। इस सम्वन्ध में गडारा के चौहान परिवार सेवा कार्य करेंगें। तथा अन्य पूजन सामग्री , रसोइया तथा खानपान का प्रवन्ध/खर्चा ट्रस्ट  करेगा।
2) मंदिर की वेबसाइट का प्रमोचन (launch) श्री देवेश्वर प्रसाद नौटियाल (रावल) द्वारा किया गया । सभी सदस्यों द्वारा इसकी सराहना की गई।
3) अभी तक किये कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण, ट्रस्ट का एकाउंट खोलना, बक्से , विस्तरे, दानपात्र,  लाउडस्पीकर माइक आदि की खरीद आदि का उल्लेख किया गया।
4) भविष्य में किये जाने वाले कार्य जैसे धर्मशाला का निर्माण, मंदिर में ग्रेनाइट टाइलें लगाने का कार्य , रसोईघर का निर्माण, मंदिर परिसर का सौन्दर्यीकरण (मंदिर परिसर में दूब घास, फूल , पौधारोपण) आदि विषयों पर चर्चा की गई। तथा इन कार्यों को करने के लिये रणनीति तैयार की गई।
5) मंदिर में जो धर्मशालायें जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है उनके दानदाताओं  को निवेदन किया जाएगा कि वे उनके द्वारा निर्मित धर्मशालाओं का जीर्णोद्धार करे। अन्यथा ट्रस्ट उनका जीर्णोद्धार करेगा या उनको तोड़कर नई धर्मशालाओं का निर्माण करेगा.
6) मंदिर में सामुहिक जात/वार्षिक उत्सव के बारे में विचार किया गया। इस सम्वन्ध में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 2020 में सामुहिक जात का आयोजन 13 जून 2020 को किया जाएगा। इस सामुहिक जात में बासर, केमर, आरगढ, गोनगढ़, भिलंग आदि पट्टियों के लोगों को आमंत्रित किया जायेगा। यह भी सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2021 से माँ राज राजेश्वरी की सामुहिक जात/वार्षिक उत्सव  “गंगा दशहरा” (ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष) के दिन आयोजित किया जायेगा।  तथा भविष्य में गंगा दशहरा के दिन ही सामुहिक जात/वार्षिक उत्सव आयोजित होंगे।
7) सामुहिक जात/वार्षिक उत्सव के आयोजन की  तैयारी के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, माँ राज राजेश्वरी ग्रुप सदस्यों तथा माँ राज राजेश्वरी के आस्थावान भक्तों की बैठक रविवार दिनाँक 24 मई 2020 को आयोजित की जाएगी। जिसमे सामूहिक जात के आयोजन की जिम्मेदारी  सदस्यों को दी जाएगी।
8) माँ राज राजेश्वरी के दोनों रावल के लिये ड्रेस कोड तैयार किया जाएगा। रावल सभी आयोजनों पर एक अलग पोशाक में आएंगे। पोशाक का चयन ट्रस्ट द्वारा सर्व सम्मति से किया जाएगा।
9)  मंदिर में अतिरिक्त सौर उर्जा पैनल लगाने पर विचार किया जाएगा।जिससे मंदिर में चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति हो सके।
10)  कर्ण गांव -माँ राज राजेश्वरी मोटर मार्ग फाइल की स्थिति की सूचना श्री विक्रम सिंह असवाल द्वारा दी गई। उनके अनुसार फाइल की स्वीकृति, फाइनल पड़ाव पर है। इस सम्वन्ध में विक्रम सिंह असवाल तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सहयोग से फाइल की स्वीकृति का प्रयास किया जाएगा। जिससे मोटर मार्ग का कार्य जल्दी ही शुरू किया जा सके।


आयोजन गेलरी





Translate »